फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के सेल्समैन को पीटकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद के समीप एक शराब की दुकान पर मौजूद सैल्समैन ने जब युवकों से खरीदी गई शराब के रुपये मांगे। तो बाइक पर सवार होकर आए तीनों युवकों ने तमंचा तान दिया।
विज्ञापन


दुकान में रखी हजारों की नकदी व मोबाइल लूटकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की मगर कोई पता नहीं लग सका। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद के समीप स्थित देशी शराब के ठेका पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने शराब की बोतल खरीदी।
विज्ञापन


जब वह बिना रुपये दिए वापस लौटने लगे तो सैल्समैन ब्रजेश कुमार ने रुपये मांगे। रुपये मांगने से गुस्साए एक युवक ने तमंचा निकालकर सैल्समैन पर तान दिया। इसके बाद दुकान में घुसकर तीनों युवकों ने गोलक में रखी पांच हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक पर बैठकर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची थानार पुलिस ने काफी देर तक बदमाशों की तलाश की मगर कोई पता नहीं लग सका। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें