फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा प्रेमिका के घर अापत्तिजनक अवस्था में पकड़ा युवक, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
युवक की पिटाई - फोटो : dumy pic
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा प्रेमिका के घर पर आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक की लोगों ने जमकर धुनाई की। पुलिस को बुलाने के बाद सुपुर्द कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक के प्रेम संबंध रिश्ते की ही चचेरी बहन से चल रहे थे। कुछ समय पूर्व युवती की शादी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हो गई थी। मगर इसके बाद भी दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही।

दो दिन पूर्व वह रिश्तेदारी का बहाना कर प्रेमिका की ससुराल मिलने पहुंच गया। पति बाहर नौकरी करता है, इसलिए वह घर पर नहीं था। सोमवार रात जेठानी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजनों ने पकड़कर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंचे यूपी-100 के पुलिसकर्मियों को सौंप दिया गया। थाने पहुंचे युवक ने बताया कि प्रेमिका के बुलाने पर ही वह आया था। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। समाचार लिखे जाने तक आरोपी थाने में ही बैठा हुआ था। मामला भी दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें