फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हुई घटना पर भिड़े दो समुदाय

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। कश्मीर की घटना को लेकर पाकिस्तान की सराहना करते दो समुदायों के युवक भिड़ गए। घटना का समर्थन करने वाले युवक का विरोध किया तो समुदाय विशेष के लोगों ने लाठी-डंडों व असलाहों से हमला कर दिया। घायल युवक ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला शिवनगर निवासी नवीन शर्मा ने घर के बाहर खडे थे। तभी बल्देव रोड निवासी समुदाय विशेष के कुछ युवक वहां खड़े होकर कश्मीर में हुई घटना का समर्थन करने लगे। जब नवीन ने आपत्ति जताई तो उनमें विवाद हो गया। समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने घर में घुसकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा।

इतना ही नहीं वे उसे धमकियां दे रहे थे कि कश्मीर में तो 40 मरे हैं, टूंडला में 80 मरेंगे। नवीन की मां प्रभादेवी ने विरोध किया तो उन्होंने उसके सिर पर तमंचा तान दिया। मामले में नवीन ने मुन्ना, नदीम, अल्ताफ व आलीशान के विरुद्ध तहरीर दी है। घटना से पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।

कश्मीर की घटना को लेकर बच्चों में झगड़ा हुआ था। बाद में बड़ों के बीच पहुंच गया। घटना को गंभीरता से लेेते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डा अरुण कुमार सिंह, सीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें