फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमालवरों की गिरफ्तारी न होने पर छाता कोतवाल हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हत्यारोपी कर्मवीर सिंह की हत्या के मामले में कोतवाल छाता प्रमोद पंवार को एसएसपी बबलू कुमार ने हटा दिया है। छाता में बढ़ते अपराध और वारदातों का खुलासा न होने से एसएसपी नाराज थे। बताया जाता है कि घटनाएं दर्ज न होने की शिकायतें भी शासन तक पहुंच रही थीं। छाता कोतवाली की कमान निरीक्षक शिवप्रताप सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन


कर्मवीर सिंह को 16 अगस्त में पुलिस कस्टडी में गोली मारी गई थी। लेकिन, पुलिस अभी तक हमलावरों के बारे में पता तक नहीं लगा सकी थी। चर्चाएं तो यहां तक रहीं कि सियासी प्रेशर भी था, क्योंकि इस मामले में बड़े लोगों का नाम आ रहा था। एसएसपी ने कोतवाल को हटा दिया है। वहीं शहर कोतवाली की कमान विकास तोमर को दी है।

जबकि शिवप्रताप सिंह को कोतवाली से छाता भेजा। छाता से हटाए प्रमोद पंवार को डीसीआरबी में भेजा। राया प्रभारी निरीक्षक को विशेष जांच प्रकोष्ठ में भेजा है। सुरीर कोतवाली प्रभारी संजीव चौधरी को राया का चार्ज दिया है। जबकि वृंदावन में तैनात इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार को कोतवाली सुरीर भेजा है। एसएसआई सदर बाजार विजय बहादुर को मसानी चौकी तो वृंदावन कोतवाली के एसएसआई अवधेश कुमार को जैंत चौकी दी है। मसानी चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार मिश्र को पीआरओ बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें