फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गई युवती से छेडख़ानी, कपड़े फाड़े

विज्ञापन
eve teasing - फोटो : demo pic
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह शौच के लिए खेत पर जा रही युवती के साथ आरोपी ने छेड़खानी की। विरोध करने पर युवती के कपड़े फाड़ कर अभद्रता किया। शोर मचाने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शनिवार की सुबह शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में गांव निवासी आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी उसे जबरिया पकड़ कर झाड़ियों में ले जाने लगे। विरोध करने पर उसके कपड़े भी फाड़ दिए।

चीख पुकार सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण जब घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपी वहां से भाग निकला। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हरिओम पुत्र अमर सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें