फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। फिरोजाबाद-मैनपुरी बार्डर पर गांव कठफोरी के पास हुए सड़क हादसे में बिछवां के गांव धनमऊ निवासी महिला और एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। बुधवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं चालक का पोस्टमार्टम आगरा में हुआ। हादसे में महिला के पति और पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी का उपचार आगरा में चल रहा है।
विज्ञापन


थाना बिछवां क्षेत्र के गांव धनमऊ निवासी विनोद पांडेय करीब तीन माह पूर्व एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उनका उपचार आगरा में चल रहा था। मंगलवार की शाम वह एंबुलेंस से आगरा ड्रेसिंग कराने गए थे। उनके साथ पत्नी सुषमा पांडेय, पुत्र अनुजेश और सचिन पांडेय साथ थे। शाम को आगरा से लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सिरसागंज क्षेत्र के गांव कठफोरी के पास किसी वाहन ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी।

हादसे में चालक पप्पू निवासी प्रेमपुर छिबरामऊ कन्नौज व सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन सुषमा को जिला अस्पताल ले आए, वहां चिकित्सकों उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, आगरा में चालक पप्पू ने भी दम तोड़ दिया। वहीं प्रमोद, सचिन व अनुजेश का आगरा में चल चल रहा है। बुधवार को थाना करहल पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के साथ ही पोस्टमार्टम कराया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें