फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को मिट्टी का तेल डाल जलाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव खरपरी में विवाहिता को मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की गई। ससुरालीजनों के चंगुल से बचकर निकली विवाहिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनपद औरैया के गांव रामगढ़ निवासी रामराज की पुत्री राधा की शादी नवंबर 2017 में कोतवाली क्षेत्र के गांव खरपरी निवासी राजवीर सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति व ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दिन बीतने के साथ ही ससुरालीजनों द्वारा उत्पीड़न बढ़ता गया। 30 मई 2018 को ससुरालीजनों ने उसे मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की। किसी तरह बचकर वह थाना कोतवाली पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति राजवीर, ससुर दिनेश, सास संगीता, ननद जूली और पिंकी, देवर आकाश के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें