फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर बरनाहल की महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। माता वैष्णो देवी की यात्रा से परिवार के साथ घर लौट रही बरनाहल की महिला शिकोहाबाद में ट्रेन से गिरकर घायल हो गई। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं, साथ आ रहे परिवार के छह सदस्य भी ट्रेन में ही छूट गए। उनका भी अभी तक कोई पता नहीं लग सका है। हादसे की जानकारी होने के बाद परिजन शव लेने शिकोहाबाद चले गए। वहीं लापता परिजनों की तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवहरा निवासी हरिभान सिंह आलू व्यापारी हैं। आठ अप्रैल को उनकी मां मिथली देवी (65), पुत्र सत्यम (08), बदन सिंह, श्रीदेवी, सरमन सिंह, मुन्नी देवी, रमेश कुमार के साथ माता वैष्णों देवी की यात्रा के लिए गई थीं। 13 अप्रैल को दर्शन करने के बाद सभी लोग वहां से वापस आने के लिए रवाना हो गए। 15 अप्रैल को हरिद्वार से शिकोहाबाद के लिए सभी लोग ट्रेन में बैठे थे। रविवार की रात ट्रेन शिकोहाबाद स्टेशन पर पहुंच गई। ट्रेन में अधिक भीड़ के चलते मिथली देवी नीचे गिर गईं।

प्लेटफार्म पर सिर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें शिकोहाबाद के राजनारायण राजकीय चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। वहीं इस बीच ट्रेन में बैठे परिवार के अन्य लोग उतर नहीं पाए। तब तक ट्रेन वहां से चली गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए शिकोहाबाद रवाना हो गए। वहीं समाचार लिखे जाने तक ट्रेन में चले गए परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें