फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की मौत के मामले में तफ्तीश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
जांच करती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग और परिवारीजनों की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद दरोगा की मौत की वजह से जुडे़ सभी तथ्यों की पुलिस गहराई से जांच कर रही है। दरोगा का शव शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन स्थित आरटीसी भवन के बाथरूम में मिला था। आगरा से आई फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है।

पुलिस लाइन में बंदी ड्यूटी कर रहे दरोगा राधारमण यादव निवासी गांव रतावा कानपुर देहात का शव शुक्रवार सुबह आरटीसी भवन में बने एक बाथरूम में मिला था। गले में बेल्ट का फंदा लगा हुआ था। शव बाथरूम के दरवाजे पर टिका हुआ था। मौके पर पहुंचे एसपी राजेश एस और एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी जुटाई थी।
विज्ञापन


शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहां मौत की वजह हैंगिग (फंदे पर लटकना) बताया गया है। वहीं दरोगा के भाई राकेश ने देर शाम थाने में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं परिवारीजनों की ओर से एक महिलाकर्मी द्वारा ब्लैक मेल करने का आरोप भी लगाया गया था।
विज्ञापन


एसपी राजेश एस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया है। वे अपने घर कानपुर देहात ले गए। घटना में किसी भी तथ्य को नजरंदाज नहीं किया जाएगा। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें