फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से टकराकर 50 फीट नीचे गिरे दो दोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भावना टावर की ओर से तेज रफ्तार बाइक से आ रहे दो दोस्त गुरुद्वारा गुरु का ताल फ्लाईओवर से 50 फीट नीचे गिर गए। उनकी बाइक फुटपाथ से टकरा गई थी। घायलों को लोगों ने एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। सूचना पर सिकंदरा पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


घटना शाम तकरीबन सात बजे की है। घायल किशोर आवास विकास कालोनी के सेक्टर 16 निवासी पंकज और नगला बूढ़ी, न्यू आगरा निवासी लल्लूराम हैं। पंकज की मां होमगार्ड हैं। उन्होंने हाल ही में बेटे को डिस्कवर बाइक दिलाई है।

शनिवार शाम को बाइक से लल्लूराम को लेकर गया। पुल पर बाइक स्पीड में होने के कारण फुटपाथ से टकरा गई। दोनों किशोर रेलिंग से नीचे गिरने के बाद पहले पांच फीट नीचे पुल के पिलर से टकराए, इसके बाद 45 फीट नीचे जमीन पर जा गिरे। लोगों ने उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


फुटपाथ की दीवार छह इंच आगे की ओर निकली है। इससे ही बाइक टकराई। लोगों ने कहा कि पुल की दीवार और रेलिंग भी काफी नीची है। किसी दोपहिया वाहन के टकराने पर लोग नीचे गिर सकते हैं।
पहले भी हो चुका है हादसा
सिकंदरा ओवर ब्रिज पर पिछले दिनों हादसा हुआ था। दो युवकों की बाइक आमने-सामने से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों युवक पुल से नीचे गिरे थे। वह गंभीर घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें