फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान की जमीन पर मस्जिद निर्माण को लेकर तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव डडीसरा में सोमवार को कब्रिस्तान की जमीन पर मस्जिद की नींव रखने से तनाव पैदा हो गया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत लेकर काम रुकवा दिया। गांव के कब्रिस्तान में मस्जिद बनवा रहे जमात के लोगों से गांव छोड़ने को कहा है।
विज्ञापन


गांव कराहरी की मस्जिद में जमात के करीब एक दर्जन लोग कई दिनों से ठहरे हुए हैं। इनका नेतृत्व अनवर अली निवासी सौरभ विहार थाना जैतपुर नई दिल्ली द्वारा किया जा रहा है। जमात के लोगों से आसपास गांव के मुस्लिमों से मुलाकात की।

गांव डडीसरा के बल्ली खां, चिरंजी खां, नवाब खां आदि ग्रामीणों से कब्रिस्तान की जमीन पर मस्जिद बनाने को कहा। तयशुदा कार्यक्रम के तहत सोमवार की सुबह करीब आठ बजे जमात में शामिल लोग डडीसरा पहुंच गए। यहां कुछ ग्रामीणों के साथ कब्रिस्तान की जमीन पर साफ सफाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


मस्जिद के लिए नींव भी रख दी गई। गांव के लोगों ने इसका विरोध किया। पुलिस को खबर दे दी। पुलिस कुछ लोगों को अपने साथ थाने ले आई। ग्राम प्रधान पूरन सिंह, लोकेश, नीरज, पंकज, पवन, गौरव, भगतसिंह समेत बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने जबरन मस्जिद बनाने की शिकायत की।

थाले में दोनों पक्षों के बीच निर्माण न करने और जमात के लोगों का गांव कराहरी से चले जाने का समझौता हुआ। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया है कि कब्रिस्तान की जमीन पर मस्जिद का निर्माण नहीं हो सकता है। काम को रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें