फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को उठा ले जाने की दी धमकी

विज्ञापन
अपहरण - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
मैनपुरी। किशोरी द्वारा छेड़खानी का विरोध करने पर एक मनचले ने उसे घर से उठा ले जाने की धमकी दी। इस पर किशोरी के परिवारीजनों ने युवक को मोहल्ला भरतवाल से धरदबोचा। सबक सिखाते हुए उसकी जमकर धुनाई की। माफी मांगने पर उसे छोड़ा गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी नगर स्थित एक इंटर कालेज की छात्रा है। कुछ दिनाें से उसे मोहल्ला भरतवाल निवासी एक मनचला परेशान कर रहा था। छात्रा ने विरोध किया तो उसे घर से उठा ले जाने की धमकी दी। परेशान छात्रा ने युवक की करतूत परिवारीजनों को बताई।

इस पर भाई व अन्य परिवारीजन मोहल्ला भरतवाल पहुंचे। शनिवार सुबह आरोपी युवक को पकड़कर देवी रोड पर ले आए। वहां परिवारीजनों व भीड़ ने मनचले की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान युवक के परिवारीजन भी आ गए। गलती पर माफी मांगने के साथ ही दोबारा गलती न करने की बात कही। कुछ लोगों द्वारा मामले में हस्तक्षेप किए जाने के बाद मनचले को छोड़ दिया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि छात्रा के परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें