फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेश हुए केबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल

विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल
विज्ञापन
फिरोेजाबाद। लोकसभा चुनाव के दौरान सुभाष तिराहे पर हुए मारपीट, पथराव आगजनी के मामले में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल गुरुवार को न्यायालय में पेश हुए। गवाहों के नहीं आने के कारण बयान नहीं हो सकी। इस मामले में अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2014 के मतदान वाले ही दिन गड़बड़ियों को लेकर पूर्व सांसद एवं वर्तमान कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के समर्थक सुभाष तिराहे पर एकत्रित हुए थे और पुलिस पर पथराव हुआ था। थाना दक्षिण पुलिस ने पूर्व सांसद बघेल, उनके भाई सहित भाजपा के कई नेताओं के खिलाफ अभियोग दर्ज किया था।

गुरुवार को सुनवाई अपर जिला सत्र न्यायाधीश छह रिजवान अहमद के कोर्ट में होने के साथ ही गवाहों के ही बयान कराए जाने थे। कैबिनेट मंत्री पहुंचे लेकिन गवाहों के नहीं पहुंचने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन


अधिवक्ता राजेश कुलश्रेष्ठ ने बताया कि एडीजे छह रिजवान अहमद के कोर्ट में पेश होने के लिए आए थे। वहां गवाहों के बयान नहीं होने के कारण अगली सुनवाई 28 सितंबर तय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें