फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टिकट यात्रा कर रहे दिल्ली पुलिस के 50 जवान पकड़े

विज्ञापन
police - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। जनशताब्दी एक्सप्रेस में दिल्ली पुलिस के 50 जवान बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। इनके साथ ही पकड़े गए अन्य यात्रियों से रेलवे मजिस्ट्रेट ने जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन



कोटा से निजामुद्दीन चलने वाली इस ट्रेन में रेलवे मजिस्ट्रेट सुनील सिंह, मजिस्ट्रेट सुपरवाइजर राकेश सक्सेना, ईश्वरी प्रसाद, सीटीआई नवनीत शर्मा की टीम ने भरतपुर से निजामुद्दीन और निजामुद्दीन से मथुरा तक चेकिंग कराई। ट्रेन में दिल्ली पुलिस के 50 जवानों सहित 84 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ लिया। रेलवे मजिस्ट्रेट ने पूछा तो सब स्टाफ बताने लगे।


मजिस्ट्रेट ने 50 पुलिस कर्मियों से 36835 रुपये जुर्माना चलती ट्रेन में ही वसूला। तीन पुलिस कर्मियों ने जुर्माना देने में आनाकानी की तो उनको ट्रायल पर लिया और उनसे 1940 रुपये जुर्माना वसूला। पकड़े सभी 84 लोगों से 50 हजार जुर्माना वसूला। इनमें तीन अवैध वेंडर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें