आगरा। थाना मलपुरा के नगला सांवला में हुई ग्रामीण की गोली मारकर हत्या के मामले में 15 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। मृतक के परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
नगला सांवला, मलपुरा निवासी विशंभर सिंह ने बताया कि सात अक्तूबर को उसके पिता नवाब सिंह (72) और भाई बृजमोहन खेत पर बने मकान पर सो रहे थे। तभी आठ से अधिक बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने हथियार लिए थे। उन्होंने भैंस खोलकर ले जाने का प्रयास किया।
नवाब सिंह और बृजमोहन ने विरोध किया। बदमाशों ने नवाब सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग आ गए। इस पर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि घटना को 15 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।