फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने महिला मुक्त कराई, अपहर्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फिरोजाबाद से दो माह पहले अगवा की गई महिला को जीआरपी आगरा कैंट ने इटावा से मुक्त कराने के साथ ही एक अपहर्ता को गिरफ्तार किया है। सीओ जीआरपी योगेश पाठक ने बताया कि रसूलपुर फिरोजाबाद की महिला नौ अगस्त 2017 को ट्रेन से फिरोजाबाद से पंजाब जाने के लिए सवार हुई थी।
विज्ञापन


रास्ते से गायब हो गई। इस पर महिला की बेटी ने पांच सितंबर को मां के अपहरण का मुकदमा मथुरा जंक्शन जीआरपी में दर्ज कराया। यहां से विवेचना आगरा में घटनास्थल होने के कारण आगरा कैंट जीआरपी पर आई। इसके बाद जीआरपी आगरा कैंट ने छानबीन की तो पता चला कि महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।

महिला के पास मोबाइल भी नहीं था। ऐसे में उसकी खोजबीन में खासी दिक्कतें आईं। सीओ ने बताया कि छानबीन के बाद जानकारी मिली कि महिला इटावा में वेदप्रकाश उर्फ नेताजी के साथ रह रही है। इस पर दबिश देकर दोनों को बरामद कर लिया गया। आरोपी वेदप्रकाश को जेल भेजा गया है। महिला को उसके परिवारीजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें