फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित एक नर्सिंगहोम में प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर परिजनों ने हंगामा बरपाया। हंगामे की सूचना पुलिस ने पहुंच कर हंगामा शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नवजात का शव के लिए भेजा है।
थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला सत्यनगर टापाकलां निवासी दुर्वेश कुमार अपनी गर्भवती पत्नी पिंकी को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर प्रसव कराने जिला महिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद दुर्वेश पत्नी को लेकर जलेसर रोड स्थित संजीवनी हॉस्पीटल पहुंचा तो उसे पास के यशी नर्सिंग होम ले जाने की सलाह दी गई।
दुर्वेश ने बतया कि यशी नर्सिंग होम में चिकित्सक ने नार्मल प्रसव कराया, लेकिन प्रसव के दौरान ही नवजात की मौत हो गई। किलकारियां सुनने को बेचैन खड़े परिजनों ने जब नवाजात की मौत का समाचार सुना तो उनका पारा चढ़ गया।
देखते ही देखते नर्सिंग होम में परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर इलाका पुलिस नर्सिग होम पर पहुंची और पड़ताल की। पीड़ित दुर्वेश कुमार ने इस मामले में नर्सिंग होम के संचालक के ही खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विभव नगर चौकी प्रभारी ने बताया कि जलेसर रोड पर स्थित यशी नर्सिंग होम में चिकित्सक की लापरवाही से प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर आई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पीएम के लिए भेजा गया है।