एटा। एमएससी की छात्रा अंतिम राजपूत को पिस्टल से दो गोलियां मारी गई थी। एक सिर के पार निकल गई और दूसरी सिर में फंस गई। पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सक को सिर में फंसी गोली मिली। मामले की रिपोर्ट पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई है। हालांकि मामले में परिवारीजनों ने 24 घंटे बाद भी तहरीर नहीं दी है।
थाना जैथरा क्षेत्र के अंगरईया के पास फर्रुखाबाद निवासी अंतिम राजपूत को उसके ही फूफा रिटायर्ड फौजी हरिकिशन निवासी मोहल्ला बाल किशन, अलीगंज ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद हरिकिशन ने खुद को भी गोली मार ली थी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में परिवारीजनों ने 24 घंटे बाद भी तहरीर नहीं दी है। इस पर जैथरा पुलिस ने अंगरईया गांव के चौकीदार लालू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फौजी पर आत्महत्या प्रयास की रिपोर्ट
एटा। युवती की गोली मारकर हत्या करने के बाद रिटायर्ड फौजी हरिकिशन निवासी मोहल्ला बालकिशन अलीगंज के खिलाफ भी गोली मार आत्महत्या करने के प्रयास की चौकीदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
-------
दिल्ली पुलिस में हो चुका था चयन
एटा। एमएससी की छात्रा मृतका अंतिम राजपूत पढ़ाई के साथ-साथ भाग दौड़ करने में दक्ष थी। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतका के चाचा ने बताया कि पिछले दिनों उसका दिल्लाी पुलिस में चयन हो गया था। वह अगले कुछ समय बाद अंतिम ट्रेनिंग के लिए दिल्ली जाने वाली थी।
घटना के पीछे रहे कारण का पता नहीं चल सका है। जांच कर हत्या के पीछे रहे कारण का पता लगाया जा रहा है।
इंद्रेशपाल एसओ जैथरा