फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार मैक्स हाईवे पर पलटी, आठ घायल

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
चौमुंहा(मथुरा)। हाईवे पर बुधवार को चौमुंहा के सर्वोदय महाविद्यालय व ऋषभ ढाबा के निकट तेज रफ्तार मैक्स पिकअप गाड़ी चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे इसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। फोन करने के बाद भी यूपी 100 एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन




कुछ किसान डबुआ मंडी फरीदाबाद में जामुन बेच कर मैक्स पिकअप से अपने घर हाथरस जा रहे थे। तभी चालक सद्दाम पुत्र जान मोहम्मद निवासी हाथरस को झपकी आ गई। गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा खाते हुए गड्ढे में पलट गई। गाड़ी में 12 लोग सवार थे। आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए।


राहगीरों एवं ग्रामीणों की सहायता से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। हादसा देख लोगों ने यूपी 100 पर फोन किया। लेकिन एक घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने नजदीकी पुलिस चौकी में भी फोन किया, पर घायलों को वहां से भी कोई मदद नहीं मिली। इससे ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



घायलों में राम स्वरूप पुत्र महेंद्र, सोनू, कुमार पाल, महीपाल, भोलू, भोला गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें