फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता कारीगर की गला रेतकर हत्या, वारताद के पीछे रंजिश होने का शक

Mon, 27 Aug 2018 09:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कागारौल क्षेत्र के गांव दिगरौता में जूता कारीगर रमेश चंद्र ( 55) की रविवार की रात सोते समय हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि घटना के पीछे रंजिश हो सकती है जबकि परिजनों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। लूटपाट की नहीं गई है, अन्य कोई कारण फिलहाल लग नहीं लगा है। हत्यारों का कोई सुराग भी नहीं मिला है।
विज्ञापन


रमेश चंद घर केबाहर बने तिवारे में सो रहे थे। उनकी हत्या की जानकारी सोमवार सुबह हो पाई। परिवार के लोग जागे तो उनका लहूलुहान शव देखकर चीख पड़े। आस पास के लोग भी पहुंच गए।

हर कोई हैरान था कि यह वारदात क्यों और कैसे हो गई? न किसी ने हत्यारे को आते देखा और न ही जाते हुए। थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई। एसडीएम खेरागढ़ सुरेंद्र सिंह, सीओ नम्रता श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान रमेश, ब्लॉक प्रमुख सीपी सिंह भी पहुंच गए। डॉग स्कवैड को भी बुलाया गया। वह घर के आस पास की चक्कर लगाता रहा। इससे हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला। काफी लोग जमा हो जाने केकारण खोजी कुत्ते के लिए हत्यारे की गंध लेना भी आसान नहीं होता है।
विज्ञापन


पुलिस ने रमेश चंद्र की पत्नी रामरति और अन्य परिजनों से बात की। उन्होंने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया। न ही किसी से कोई रंजिश होने की बात की। गांव वालों का भी यही कहना था कि रमेश का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। उधर, एसओ संजुल पांडेय ने बताया कि जिस बेरहमी से हत्या की गई है। ऐसा रंजिश के कारण ही संभव है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें