फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। कस्बे में शनिवार की शाम साइकिल से घर लौट रहे प्राइवेट स्कूल के शिक्षक से बाइक सवार बदमाशों ने नकदी और लूट ली। वारदात के बाद बदमाश भाग गए। वहीं पीड़ित 100 डायल करता रहा लेकिन नंबर ही नहीं लगा। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला मोबाइल छीनने का है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला बख्ती निवासी अरविंद सिंह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। शनिवार की शाम करीब चार बजे वह विद्यालय से साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी नहर पुल गैलानाथ के समीप बाइक पर सवार होकर आए दो लुटेरों ने साइकिल ओवरटेक कर रोक ली।

अरविंद से मारपीट कर जेब में 10 हजार की नकदी व मोबाइल लूट कर भाग गए। शिक्षक ने कई बार 100 नंबर मिलाया मगर फोन नहीं लग सका। घटना के बाद थाने पहुंचे पीड़ित ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला मोबाइल छीनने का है। तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें