फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो सवार तीन बदमाश गिरफ्तार, एक भागा

विज्ञापन
नकाबपोश बदमाश
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। क्षेत्र के गांव कल्यानपुर के ग्रामीणों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने स्कार्पियो सवार तीन बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान उनका एक साथी फरार भी हो गया। पुलिस ने पकडे़ गए बदमाशों की निशानदेही पर मोबाइल टावरों से चोरी हुई बैटरियां एवं अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


गांव कल्यानपुर के समीप स्थित मोबाइल टावर से 24 अगस्त की रात बैटरियां चोरी हुई थीं। स्कार्पियो सवार बदमाशों को चोरी करते हुए गांव हटऊ निवासी सुरजीत ने देख लिया था। उसने स्कार्पियो का नंबर आदि टावर के सिक्योरिटी सुपरवाइजर उपेंद्र भदौरिया को बता दिया था।

रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस स्कार्पियो सवारों की तलाश में जुटी। रविवार की सुबह गांव जमलापुर के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मंजीत उर्फ मंजू, नरेंद्र निवासी गांव तिमनापुर, गुड्डू उर्फ विजय निवासी गांव नगला दयाराम एटा को पकड़ लिया। जबकि सोनू नाई उर्फ दीपक निवासी गांव शरीफपुर भाग गया।
विज्ञापन


इन बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की पांच बैटरियां मिली हैं। पकड़े गए युवकों ने 14 अगस्त को गांव सोनई तथा 19 अगस्त को गांव सुजानपुर स्थित सरकारी देशी शराब के ठेकों से चोरी करना कबूल किया है। शराब ठेकों से चुराई गई चार पेटियां हटऊ पुल के समीप झाड़ियों से बरामद हुई हैं।

स्कार्पियो में पकडे़ गए बदमाश मंजीत की पत्नी शिखा भी रविवार की शाम को थाने पहुंची। बताया कि उसकी शादी 2015 में मंजीत के साथ हुई थी। शादी में स्कार्पियो दी गई थी, जो आरोपियों के पास मिली है। इसके बाद भी दहेज की मांग करते हुए ससुरालीजन उत्पीड़न करने लगे थे। जिसके बाद उसने मुकदमा दर्ज कराया था। पर, आरोपी न्यायालय में तारीख पर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें