फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर लाई गई 200 पेटी शराब पकड़ी

विज्ञापन
श्ाराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। सिरसागंज रोड पर गैर प्रांत से तस्करी कर लाई गई शराब को पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ लिया। इस दौरान चार तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस एक डीसीएम व लोडर को थाने ले गई। बरामद 200 पेटियों को मालखाने में रखवाया गया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को रविवार की सुबह सूचना मिली कि सिरसागंज मार्ग पर गैर प्रांत से तस्करी कर लाई गई शराब उतारी गई है। तस्कर उसे छोटे वाहन में लादकर बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर एसआई अमित सिंह पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। वहां देखा तो डीसीएम से चार लोग गैर प्रांत की शराब की पेटियां उतारकर लोडर में रख रहे हैं।

घेराबंदी कर पुलिस ने तस्करों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस के आने से पहले ही वाहन व शराब की पेटियां छोड़कर तस्कर भाग गए। पुलिस ने काफी दूर तक उनका पीछा भी किया, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस डीसीएम और लोडर को शराब की पेटियों सहित थाने ले आई। गिनती के दौरान दोनों वाहनों से 200 पेटी रेस ब्रांड की देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकद्मा दर्ज किया है। वहीं बरामद हुए माल को मालखाने में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें