फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग करके ठेका से शराब लूट ले गए

विज्ञापन
शराब की दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। शराब के रुपये मांगने पर दबंगो ने फायरिंग करते हुए सेल्समैन के साथ मारपीट की। ठेका में रखी शराब भी लूट ले गए। मारपीट में सेल्समैन घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव तिगवां निवासी महेंद्र सिंह की अंग्रेजी शराब की दुकान गांव बिरायमपुर तलखऊ में स्थित है। शनिवार को गांव तखरऊ निवासी मुक्कु, भूरे सिंह और ब्रजेश तीन साथियों के साथ ठेका पर पहुंचा। दुकान पर बैठे सेल्समैन रामू से शराब लेने के बाद बगैर रुपये दिए ही जाने लगे।

जब रामू ने रुपये मांगे तो दबंगो ने फायरिंग कर दी। सेल्समैन के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। ठेका में रखी पांच पेटी शराब भी लूट ले गए। ठेका संचालक महेंद्र सिंह की ओर से थाने में दी गई तहरीर के आधार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें