फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले इलाके में महिला से लुटी चैन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना एमएम गेट के साबुन कटरा में शनिवार शाम को बाइकर्स गैंग ने महिला की चेन लूट ली। इसके बाद बदमाश तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाने लगे। आगे जाकर बाइक स्लिप हो गई। इसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। जब तक लोग आ पाते तब तक एक बदमाश भाग निकला, जबकि एक पकड़ा गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


साबुन कटरा भीड़भाड़ वाला इलाका है। सड़क भी संकरी है। भरतपुर गेट, मथुरा निवासी मोनिका पत्नी मोहित गुप्ता का मायका महादेव गली मोती कटरा में है। वह पांच जुलाई से मायके में रह रही है। शनिवार शाम को पांच बजे सिंधी बाजार जा रही थी। साबुन कटरा के पास पीछे से अपाचे बाइक पर दो बदमाश आए। इनमें से एक ने झपट्टा मारकर मोनिका के गले से चेन लूट ली।

इसके बाद बाइक दौड़ाने लगे। मोनिका ने शोर मचा दिया। कुछ दूरी पर ही बदमाशों की बाइक स्लिप हो गई। एक बदमाश चेन लेकर भाग गया, जबकि एक पकड़ा गया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वह नाई की मंडी का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें