फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न मामले
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुर निवासी एक महिला को ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए पीटकर घर से निकाल दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



फर्दपुर निवासी रीता देवी ने बताया कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व जितेंद्र सिंह निवासी गांव बाबली थाना सकीट जनपद एटा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। इतनी मोटी रकम नहीं दे पाने के कारण उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाने लगी।

इसके बाद वह मायके चली आई थी। करीब दो माह पूर्व समझौता होने के बाद वह फिर से ससुराल गई थी। ससुराल जाने के बाद पति जितेंद्र और ससुराल के अन्य सदस्य उसे फिर से प्रताड़ित करने लगे। दहेज के लिए उसे बेरहमी से पीटा गया। पीटने के बाद घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें