फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों की पिटाई से युवक की मौत पर भडका गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दबंगों की पिटाई से घायल हुए युवक कैलाश की उपचार के दौरान मौत हो जाने पर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने सोमवार देरशाम चित्राहाट में शव रखकर बाह हाईवे को जाम कर दिया। मामले में लूट हत्या की रिपोर्ट, मुआवजा दिए जाने और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बता दें, छेड़छाड़ के मामले में पंचायत के बाद पहुंचे दो भाइयों पर दबंगों ने हमला बोल दिया था। सर्किल के सभी थानों के फोर्स के साथ सीओ बाह सतीश शर्मा मौके पर थे। एक पखवाडे़ पहले चित्राहाट के रानीपुरा गांव की किशोरियों के साथ कोल्हूपुरा गांव के युवकों ने छेड़छाड़ कर दी थी। मामले में पंचायत के बाद सुलह हो गई थी। 9 जून को कोल्हूपुरा के कैलाश 24, दशरथ 20 पुत्रगण जय नरायन रानीपुरा गांव पहुंचे। शराब में नशे में रंगबाजी दिखाते हुए गालीगलौज कर दी। जिसका विरोध करने पर गांव के युवकों की पिटाई कर दी। इसके विरोध में ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की। चित्राहाट पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए आगरा भिजवाया था।
घायलों की मां चंद्रवती की तहरीर पर रानीपुरा के कालीचरन, राहुल, रवि, मुनेश के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को उपचार के दौरान कैलाश की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन और ग्रामीणों ने चित्राहाट में बाह हाईवे पर मृतक का शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि रानीपुरा के आरोपियों ने 60 हजार की लूट भी की थी। लेकिन पुलिस ने मामला मारपीट में दर्ज किया। इतने दिन बाद भी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया। लूट और हत्या का मामला दर्ज किए जाने, आरोपियों की गिरफ्तारी, मृतक के परिवार को मुआवजा और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर ग्रामीण सड़क पर अडे़ थे। सीओ बाह सतीश शर्मा बाह, जैतपुर, खेड़ा राठौर, बासौनी, चित्राहाट थाने के फोर्स के साथ मौके पर थे। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। रूट को कचौराघाट से इटावा की ओर डायवर्ट कर दिया गया था। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी रेखा, तीन साल के पुत्र बंटी और एक साल के नितिन को ग्रामीण संभाल रहे थे।
विज्ञापन

शादी के लिए रखे रुपये इलाज में हो गए खर्च
बाह। मृतक कैलाश की बहन सोनी की शादी की परिवार तैयारियां कर रहा था। शादी के लिए जोड़ कर रखी रकम कैलाश और दशरथ के इलाज पर खर्च हो गई। अब सोनी के विवाह के लिए भी परिवार के पास कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें