फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद मासूम बेटे की हत्या, बिलखती मां को देख छलक पड़ीं लोगों की आंखें

Thu, 07 Feb 2019 05:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
बेटे की हत्या के बाद बिलखती मां को ढांढस बांधते परिजन
विज्ञापन
कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को बच्चे का शव गांव के बाहर बाग में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चा बुधवार शाम से लापता था। परिजनों ने अपहरण के बाद बच्चे की हत्या कर शव फेंक जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन

      
हमीरगंज निवासी हरि सिंह का 11 वर्षीय पुत्र रजनेश बुधवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वो लापता हो गया। काफी देर तक बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात तक क्षेत्र भर में उसकी तलाश की गई।

पुलिस के साथ सगे संबंधियों का सहयोग लिया गया, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा सका। गुरुवार की सुबह परिजन और ग्रामीण बच्चे की तलाश करते हुए गांव के समीप आम के बाग में पहुंचे। यहां रजनेश का शव पड़ा हुआ था। उसके गले पर निशान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मां को रो रोकर बुरा हाल

रजनेश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर सिढ़पुरा थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, पटियाली सीओ गवेंद्र गौतम भी घटनास्थल पहुंच गए। 

रजनेश की मां प्रेमवती समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम गृह पर सदमे में आई मां बेहोश हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि रजनेश के गले पर निशान थे, जिससे स्पष्ट है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। 

घटना के संबंध में एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि बच्चे की हत्या कर शव फेंकने की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें