फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी रचा चुके पति को देखकर खोया आपा

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। दूसरी शादी रचा चुके पति को कचहरी में देख पहली पत्नी ने आपा खो दिया। दोनों के बीच वाद विवाद ने झगडे़ का रूप ले लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस दंपति को थाने ले गई। पुलिस ने पति को शांतिभंग में पाबंद किया है।


थाना औंछा क्षेत्र के गांव नाहिल नगरिया निवासी रामसेवक मंगलवार को किसी काम से कचहरी गया हुआ था। तभी वहां मौजूद एक उसे देख कर आपा खो बैठी। रामसेवक पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी।
विज्ञापन


दंपति के बीच वाद विवाद होता देख परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों के बीच चल रहे विवाद ने झगडे़ का रूप ले लिया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि पति ने उसे बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है। दोनों के बीच समझौता न होने के बाद पुलिस ने रामसेवक को शांतिभंग की धाराओं में पाबंद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें