फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस घरों का लोड बढ़ा, 19 पर एफआईआर

विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। लखनऊ से मिले निर्देश पर बिजली विभाग की विशेष टीमों द्वारा आकस्मिक जांच की गई। इस दौरान ज्यादा खपत मिलने पर दस उपभोक्ताओं के घरों का लोड बढ़ाया गया। वहीं बिजली चोरी मिलने पर कोतवाली में 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बिजली चेारी रोकने को शासन की कड़ाई के बाद मंगलवार की सुबह लखनऊ से मिले निर्देश पर अधीक्षण अभियंता उमेशचंद्र वर्मा ने दो विशेष टीमें गठित करके बिजली चेकिंग करायी। सुबह छह बजे ही विभाग की दो टीमें अधिशासी अभियंता एससी शर्मा के नेतृत्व में मेाहल्ला बागवान और शिवनगर में पहुंच गई।

घरों में सो रहे लोगों को जगाकर उनके बिजली बिल तथा जमा रसीदें चेक करने के साथ ही चेारी पकड़ने के लिए केबल और मीटर चेक किए गए। एसडीओ डीके सिंह तथा उपेंद्र राज की टीमेां ने दोनों मोहल्लों में स्वीकृत भार से अधिक बिजली का प्रयोग मिलने पर पांच घरों का लोड बढ़ाया गया। कटिया डालकर बिजली चोरी मिलने पर 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराने के साथ ही केबल जब्त की गयी।
विज्ञापन


बिजली बिल बकाया होने पर पांच घरों के कनेक्शन काटे गए। सुबह मोहल्ले में बिजली विभाग की टीमों को देख लोगों ने कटिया उतारनी शुरू कर दीं। कई घरों में मीटर से छेड़छाड़ करके बिजली चोरी होती मिली। टीम में जेई सत्यप्रकाश, मनीष कुमार, हरीश कुमार, विनोद कुमार, श्याम किशोर, केके वर्मा, रंजीत यादव के अलावा आधा दर्जन से अधिक लाइनमैन शामिल थे। अधीक्षण अभियंता ने बताया आकस्मिक जांच में विभाग की विशेष टीमें गठित की गई हैं। जांच से मोहल्लों में हड़कंप मचा रहा।

उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति देने के लिए विभाग विशेष अभियान चलाकर बिजली चोरी राकेगा। बिजली चोरी की वजह से लाइन लॉस हो रहा है। शहरी क्षेत्र में 30 प्रतिशत तथा ग्रामीण क्षेत्र में 36 प्रतिशत लाइन लॉस हो रहा है। शहरी क्षेत्र में 52 तथा देहात में 48 प्रतिशत उपभोक्ता ही बिल जमा कर रहे हैं।

अधीक्षण अभियंता उमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बिल जमा नहीं करने से उपभोक्ताओं पर अधिभार बढ़ता जा रहा है। चेकिंग के दौरान टीमों के साथ पुलिस और पीएसी मौजूद रहेगी। अधिशासी अभियंताओं के नेतृत्व में गठित की गयी टीमें अभियान चलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें