फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
women death
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विवाहिता ने शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी होते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव ठार दुर्गसिंह निवासी राजपाल यादव ने अपनी पुत्री सोनी (22) की शादी 24 अप्रैल 2016 को अब्बासपुर निवासी वीनेश पुत्र रामप्रकाश के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे।

मायके पक्ष का आरोप है कि शुक्रवार सुबह ससुरालीजनों ने सोनी की गला दबा कर हत्या कर दी और शव फंदे पर लटका दिया। घटना के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें