फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख की धान से लदा ट्रक हुआ लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
ैनपुरी। सोनीपत के लिए भेजा गया धान से लदा ट्रक रास्ते में कहीं लापता हो गया। माल की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। आढ़ती की ओर से चालक व खलासी के विरुद्ध कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी आकाश गुप्ता नवीन मंडी में वैभव ट्रेडर्स के नाम से फर्म का संचालन करते हैं। धान की खरीद कर वह बिक्री करते हैं। 20 नवंबर को बाजार से खरीदा गया करीब 400 बोरा धान शहर के यादव ट्रांसपोर्ट कंपनी के जरिए सोनीपत हरियाणा के लिए रवाना किया था। ट्रक को 29 नवंबर तक वहां पहुंचना था लेकिन वह नहीं पहुंचा। जानकारी मिलने के बाद जब आकाश ने चालक को फोन कर देरी के बारे में जानकारी लेनी चाही तो मोबाइल स्विच ऑफ था। कई बार प्रयास करने के बाद भी चालक व खलासी का नंबर नहीं लगा। कई दिन इंतजार करने के बाद शनिवार को कोतवाली पहुंचे आढ़ती ने चालक राजू कुमार व अज्ञात खलासी के विरुद्ध अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आढ़ती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जानकारी जुटा रही है, जल्दर ही ट्रक का पता लगा लिया जाएगा।
पोसीराम शर्मा, इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें