फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी और गैंगस्टर में वांछित सहित तीन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी और गैंगस्टर में वांछित चल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

अद्दा चौकी क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई चोरी की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से पुलिस को चार स्टील व 2 पीतल की टोंटी बरामद हुई हैं। पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम राहुल उर्फ गुल्ला निवासी राजपुर बताया है, जबकि इसके अन्य साथी दानू को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। इसके अलावा राहुल उर्फ पोपला निवासी टेंपो स्टैंड को पंचायती गोशाला स्थित रेलवे स्टेशन के समीप से 350 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। इसके अलावा गैंगस्टर में वांछित मोहन शर्मा निवासी बाकलपुर को सौ फुटा पुल के निकट से पकड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें