फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया सचिन का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से सचिन का दशकों पुराना रिश्ता रहा है। खेल प्रेमियों, युवा खिलाड़ियों और पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को याद किया। करीब साढ़े तीन दशक पहले, युवा क्रिकेटर के रूप में सचिन ने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित शहीद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। उस दौरान उन्होंने शहर में कुछ दिन बिताए और बल्लेबाजी से दर्शकों को प्रभावित किया था। सचिन से आगरा का कनेक्शन सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी जुड़ा। वर्ष 2010 में पूर्व क्रिकेटर प्रशांत वैध अपने परिवार के साथ आगरा आए थे। इस दौरान शहर के खेल प्रेमियों ने स्वागत किया था। शहर के डॉ.अशोक रैना, अनिल शर्मा और कलाकार हाजी इकबाल ने सचिन को इनले आर्ट की विशेष प्लेट भेंट की। सचिन ने इस उपहार को बड़े सम्मान के साथ स्वीकार किया था। यह मुलाकात आज भी खेल प्रेमियों के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें