आगरा। रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर बार एवं बेंच टीम के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया। बार टीम के कप्तान मुकेश शर्मा ने पहले बल्लेबाजी की। बार टीम ने कुल 159 रन बनाया। जवाब में बेंच टीम ने 19.5 ओवर में सुमित चौधरी एसीजेएम बुलंदशहर के 101 रन के योगदान से मैच जीत लिया। इस अवसर पर जिला जज संजय कुमार मलिक, अमन, सदन दुबे, अमरजीत, सौरभ गौतम, आशीष पाठक, रवि अरोड़ा, मनीष जैन गुप्ता आदि मौजूद रहे।