फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चौराहों के 50 मीटर तक नो पार्किंग जोन बनें

Thu, 29 May 2025 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में निर्देश देतीं डीएम मेधा रुपम ।
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर दुर्घटनाओं को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी विभाग मिलकर प्रयास करें। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि दुर्घटना के लिए संवेदनशील इलाकों को चिह्नित करें और सुधार के कार्य करें। साथ ही कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि चौराहों की 50 मीटर तक नो पार्किंग जोन बनाएं जाएं।जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रचार प्रसार करें। शहर के चौराहों के 50 मीटर के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन बना कर बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि राज कोल्ड स्टोरेज चौराहा, सोरों गेट चौराहा, बिलराम गेट चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड पर नो पार्किंग जोन घोषित किए जाएं। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि वह चौराहों को जाम मुक्त रखें। यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि वह लगातार चेकिंग अभियान चलाकर यातायात के नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं। लोग बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन न चलाएं। ट्रिपल राइडिंग न करें। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई हो। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिट एंड रन के मामले में परिवहन विभाग अधिक से अधिक लोगों को आर्थिक सहायता दे। इसके लिए पुलिस व परिवहन विभाग मिलकर कार्य करें। बैठक में परिवहन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, विद्युत, शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें