फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे वाह: अब गाय सिर्फ बछिया को ही देगी जन्म, दुधारू पशुओं का होगा निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान

Sat, 30 Sep 2023 01:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में दुधारू पशुओं (गाय-भैंस) का सेक्सॉटिक सीमेन से निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान कराएगा। इससे सिर्फ बछिया-पड़िया का ही जन्म होगा।
 
विज्ञापन
नई तकनीक से जन्मी बछिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में गोवंश पालकों को गाय के बछड़ा जन्म लेने की चिंता से मुक्ति मिलेगी। सेक्सॉटिक सीमेन से निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान पशुपालकों की गायों का कराया जाएगा। ऐसे में बछिया के जन्म लेने की संभावना अधिक रहती है। जनपद में 4100 गायों के कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन


गायों के बछड़ा जन्म लेते ही पशुपालकों की चिंता बढ़ जाती है। क्योंकि आधुनिक तरीके से खेती से बैलों की जरूरत खत्म हो गई है। अब इस बछड़ों का उपयोग नहीं रह गया है। पशुपालकों के द्वारा बछड़ों को यूं ही छोड़ दिया जाता है। निराश्रित सांड़ की समस्या बनी रहती है। यह निराश्रित सांड़ जहां किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं, सड़कों पर हादसों का कारण भी बनती हैं।

अब इससे निजात मिल सकती है। सेक्सॉटिक सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान पशुपालक गायों का कराए तो बछिया जन्म लेंगी। इससे गोवंश की नस्ल में सुधार होगा। जिसके लिए जनपद को लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें