फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहर में गिरी गाय को गोरक्षक दल ने निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बा क्षेत्र की बड़ी पुलिया नहर पर पानी पीते समय एक गाय अचानक नहर में गिर गई, जिससे उसके पिछले पैर में चोट लग गई। वह खड़ी नहीं हो पा रही थी। वही ग्रामीणो के द्वारा सूचना मिलने पर गौ रक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया गया कि नहर में गिरने के कारण गाय घायल हो गई थी और वहीं बैठी रह गई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर गौ रक्षा दल के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार की व्यवस्था कराई। इस दौरान हिमांशु शर्मा, अमन परिहार, अन्ना तोमर, शिवम पाराशर, विशाल शर्मा और राहुल तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें