फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नगर निगम में लगेगा गो सेस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम के सदन के दौरान मंगलवार को पार्षद होरीलाल ने नरायच में कान्हा गोशाला में गायों के मरने पर सवाल उठाया। पशु चिकित्साधिकारी योगेश शर्मा ने बताया कि गायों के भोजन के लिए केवल 30 रुपये प्रति गाय मिल रहे हैं। सदन में सभी पार्षदों ने इसे कम बताया और आवारा पशुओं के पकड़ने पर मिली 22 लाख रुपये की रकम को कान्हा गोशाला पर ही खर्च करने पर सहमति दी। तय हुआ कि नगर निगम गो सेस लगाए, जिससे होने वाली आय को कान्हा गोशाला की गायों के पालन पोषण पर खर्च किया जाए। व्यवस्थाओं के लिए यमुनापार के पार्षदों की कमेटी पार्षद प्रकाश केसवानी की अध्यक्षता में बनाई गई है, जिसमें पार्षद होरीलाल भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें