कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर अलर्ट मोड पर आ गया है। शासन के निर्देश पर विदेश से आने वालों की कोविड जांच की जाएगी। साथ ही संबधित लोग निगरानी में रहेंगे। जिले में कोविड जांच के लिए 16 आरआर टीमों का गठन कर दिया गया है।
जिले में फिलाहल एक भी कोरोना का सक्रिय केस नहीं है। चीन के साथ जापान, अमेरिका, कोरिया और ब्राजील आदि देशों में कोरोना का नया वैरियंट सामने आया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने निगरानी व जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। विदेश से आने वालों की कोविड जांच करानी होगी। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही भी होम आइसोलेशन में एक सप्ताह तक रहने की सलाह दी जाएगी। इसके लिए सीएमओ ने सीएचसी व पीएचसी अधीक्षकों को निर्देश भी जारी किए हैं।
जांच के लिए गाइड लाइन
1- सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग लक्षण मिलने पर आरटीपीसीआर जांच।
2- विदेश से आने वाले व्यक्ति को आठ दिन तक आइसोलेशन में रखा जाए।
3- विदेश से आने के बाद संक्रमित मिले व्यक्ति के सेंपल की जीनोम सीक्वेसिंग की जाएगी।
घबराने की नहीं जरूरत, सावधानी बरतें
सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है। लेकिन सावधानी बरतने की जरुरत है। भीड़ में जाने से बचे, मॉस्क लगाए किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर चिकित्सक से परामर्श लें। जिले में सभी इंतजाम पूर्ण है। कोविड जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।