फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज के सर्राफा कारोबारी की बरेली में मौत से मची खलबली, परिवार की कराई जांच

Thu, 02 Jul 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

कारोबारी से पूर्व तीन और मौतें हो चुकी हैं जिले में 
विज्ञापन
उद्यमी का शव ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में कोरोना का संक्रमण अब जानलेवा बनता जा रहा है। जनपद के बाहर इलाज करा रहे सर्राफा कारोबारी की कोरोना संक्रमण से बरेली में मौत हो गई। कारोबारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है वही पक्की गली इलाके में खलबली मची है।
विज्ञापन


कासगंज में इससे पूर्व तीन मौतें कोरोना संक्रमण के कारण हो चुकी हैं। लोगों के बीच मौत की सूचना मिलने से काफी दहशत का माहौल है। जिले में अभी लगातार कोरोना संक्रमित लोग बढ़ रहे हैं। मौत का शिकार सर्राफा कारोबारी पक्की गली के रहने वाले हैं बाराद्वारी बाजार में कारोबारी की सराफा दुकान है। चार दिन पूर्व कारोबारी की तबीयत बिगड़ी थी यहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। जहां कोरोना संक्रमण की जांच में व्यापारी पॉजिटिव मिले, इलाज के दौरान मंगलवार की देर से उनकी मौत हो गई।

इससे पूर्व बड्डू नगर की महिला की अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हुई थी। मोहल्ला भीम नगर की महिला की भी आगरा में इलाज के दौरान मौत हुई थी। अमांपुर के हलवाई युवक की भी अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हुई थी। अब तक जिले के बाहर इलाज कराते हुए चार स्थानीय लोगों कि कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।
विज्ञापन


जिले में इलाज के दौरान कोई मौत नही हुई है, जिन लोगो की मौत हुई है वह जिले के बाहर इलाज करा रहे थे। सभी परिवार के लोगों की जांच की जा रही है- डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें