फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम, दस तक पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

Sat, 27 Jun 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

गुरुवार को तबीयत खराब होने पर लिया था सैंपल
 
विज्ञापन
उद्यमी का शव ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार मथुरा में फैल रहा है। शुक्रवार को एक और महिला की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के चलते हुई ये दसवीं मौत हैं। इससे पहले गुरुवार को जनपद में एसडीएम की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन


मथुरा शहर के सदर की बाढ़पूरा निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शुक्रवार सुबह कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उनकी तबीयत खराब होने पर गुरुवार को सैंपल लिया गया था। शाम को ही उन्हें केडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। मथुरा में अब तक कोरोना संक्रमण से दस मरीजों की मौत हो चुकी है।

गुरुवार को एसडीएम सदर सहित 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। तबीयत बिगड़ने के बाद एसडीएम सदर को नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इनकी कोरोना जांच हुई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें केडी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। नए कोरोना मरीजों में 10 की रिपोर्ट सरकारी और सात की रिपोर्ट प्राईवेट लैब से आई है।
विज्ञापन


 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें