फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चचेरे भाई की हत्यारोपी न्यायालय से फरार घोषित

Fri, 16 Aug 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार के गांव नगला कोडर में चार साल पहले चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने में शामिल बहन अर्चना को जिला जज न्यायालय से फरार घोषित किया गया है। मुकदमे में अगली सुनवाई के लिए 23 अगस्त की तारीख तय की गई है। न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन


नगला कोडर के रहने वाले रोबिन यादव की 12 सितंबर 2020 की सुबह छह बजे उसके ताऊ के लड़के राहुल यादव ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। हत्या करने में राहुल की मां कुसुमा देवी तथा बहिन अर्चना ने राहुल का साथ दिया। रोबिन की मां रीतादेवी ने थाना दन्नाहार में राहुल, कुसुम देवी, अर्चना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने अर्चना का नाम निकालकर राहुल और कुसुमादेवी के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में भेज दी।

चार्जशीट में हत्या का कारण हैंडपंप से पानी भरने का विवाद पुलिस ने माना। मृतक की मां रीतादेवी ने जिला जज के न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर अर्चना को रोबिन की हत्या के मामले में तलब करने की मांग की। जिला जज सुधीर कुमार ने अर्चना को तलब किया। हाजिर नहीं होने पर उसको फरार घोषित कर दिया गया। अगली सुनवाई के लिए 23 अगस्त की तारीख तय की गई है। हाजिर नहीं होने पर उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें