एटा के थाना सकीट क्षेत्र में मामूली कहासुनी पर ममेरे भाई के सिर में ईंट व सरिया से हमला कर हत्या कर दी गई। 20 दिसंबर को हुई इस घटना की मां की ओर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
यहां का है मामला
गांव मंसूर नगर निवासी शिव कुमार उर्फ रिंकू (25) की हत्या की गई है। मृतक की मां रामू देवी का आरोप है कि 20 दिसंबर की रात करीब आठ बजे मेरे पुत्र पर गांव के ही भतीजे रामसिंह व इसके पुत्र गगनी उर्फ गगन ने सरिया व ईंट से प्रहार कर दिए। इसकी वजह से सिर में गंभीर चोटें आईं। पुत्र की चीख सुनकर पहुंची तो बाप-बेटा ने धक्का मारकर उसे गिरा दिया। जमीन पर तड़प रहे पुत्र को लेकर किसी तरह मेडिकल कॉलेज लेकर गए। डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। बुधवार 21 दिसंबर की शाम पुत्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला ने अपने पुत्र की हत्या करने के इरादे से हमला करने और इलाज के दौरान मौत होने की तहरीर दी है।
दर्ज हुआ मुकदमा
थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। इस पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आपस में ममेरे-फुफेरे भाई हैं। मामूली कहासुनी होने पर हमला कर दिया गया था। पुलिस भेजकर आगरा में ही पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ सकीट सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि वारदात स्थल का निरीक्षण किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।