अनिश्चितकाल के लिए न्यायालय बंद
मैनपुरी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद दीवानी न्यायालय अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। जिला जज तेज प्रताप तिवारी ने बताया कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते हाईकोर्ट ने सभी न्यायालयों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। इसके चलते दीवानी न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण सहित उपभोक्ता संरक्षण फोरम भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। न्यायालय बंद होने संबंधी सूचना दीवानी के मुख्य द्वार सहित परिसर के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की गई है।