फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हत्या का प्रयास करने के आरोपी को कोर्ट ने नहीं दी जमानत

Tue, 05 Dec 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला सत्र न्यायाधीश सै. माऊज बिन आसिम के न्यायालय ने घर में घुसकर हत्या का प्रयास करने के आरोपी को जमानत नहीं दी। कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। सोरोंजी के अम्बागढ़ अखाडा निवासी अशोक कुमार के घर में 29 सितंबर 2023 को गोविंद व दीपक निवासी कसेर बाजार कांचा की हवेली सोरोंजी घुस आए और गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से गले में अंगोछा डालकर खींचने लगे और मारपीट करने लगे, जिससे उसके सिर व शरीर में चोटें आई। जान से मारने की नीयत से दोनाें भाइयों ने गले में फंदा खींच दिया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। गोविंद ने अपनी जमानत अर्जी कोर्ट में डाली, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें