फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धोखाधड़ी के सात आरोपियों को कोर्ट ने नहीं दी अग्रिम जमानत

Wed, 02 Aug 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट सुधाकर राय के न्यायालय ने धोखाधडी कर बैनामा करने के सात आरोपियों को कोर्ट ने अग्रिम जमानत नहीं दी। कोर्ट ने आरोपियों को जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा के नगला पटिवारियान निवासी प्यारेलाल को 18 मई 2015 को कब्जा दिलाया गया। इस जमीन का गांव के ही होरीलाल, श्रीपाल, रोशन लाल,गीतम सिंह, हेमराज, तेज सिंह ने 23 मई 2016 को माया देवी को बैनामा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद कोर्ट में वाद दायर किया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों ने अपनी अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी डाली। विशेष लोक अभियोजक लोकेश कुमार ने जमानत का विरोध किया। कोर्ट नेआरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी खरिज कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें