कासगंज। अपर सत्र न्यायाधीश कृष्णलीला यादव के न्यायालय ने हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी को जमानत नहीं दी। कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।
कोतवाली पुलिस ने 18 जून 2023 को शहर के बड्डू नगर इलाके से मुखबिर की सूचना पर रिजवान को गिरफ्तार किया। उसके पास से 600 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी कीमत 2.14 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी ने अपनी जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अंकित अग्रवाल ने मामले की पैरवी करते हुए जमानत का विरोध किया। इसके बाद कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। संवाद