फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नल के पास शौच का विरोध करने पर दंपती को पीटा

सार

कोतवाली क्षेत्र के गांव प्यारपुर में 30 सितंबर को एक महिला ने नल के पास बच्चों को शौच करने से मना किया।बात बढ़ने पर विरोधियों ने हमला कर पीटना शुरू कर दिया।चीख पुकार सुनकर जब मुन्नी के पति कल्यान सिंह बचाने आए तो उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्यारपुर में 30 सितंबर को एक महिला ने नल के पास बच्चों को शौच करने से मना किया। इसी बात को लेकर दो लोग नाराज हो गए। बात बढ़ने पर विरोधियों ने हमला कर पीटना शुरू कर दिया। बचाने आए पति को लाठी डंडा कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव प्यारपुर निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि उनके घर के बाहर सरकारी नल लगा हुआ है। उक्त नल पर पड़ोसी सतीश के परिजन बच्चों के शौच के कपड़े धोते हैं। कई बार मना किया लेकिन वह लोग नहीं माने, इसी बात को लेकर विपक्षी रंजिश मानने लगे। शुक्रवार की देर शाम विपक्षी से इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी व उसके पुत्र संजेश, राजेश, दीपचंद्र ने आकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब मुन्नी के पति कल्यान सिंह बचाने आए तो उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में कल्याण को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें