मैनपुरी। दीवानी स्थित मीडिएशन सेंटर में दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। एक दंपती के बीच समझौता होने पर उनको घर भेज दिया गया। समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत दी गई। करहल की रहने वाली अफसाना की शादी अल्ताफ निवासी घिरोर के साथ दो साल पहले हुई थी। दंपती के बीच विवाद होने पर उसको पति ने घर से निकाल दिया। वह मायके में आकर रहने लगी। उसने पति के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दायर किया। न्यायालय से दंपती के बीच समझौता कराने के लिए मामले को मीडिएशन सेंटर में भेजा गया। मीडिएशन सेंटर में दंपती के विवाद की सुनवाई के बाद दंपती के बीच समझौता करा दिया गया। दोनों एक साथ रहने को राजी हो गए। दंपती के बीच समझौता होने पर उनको समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर घर भेज दिया गया।